सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति जस्टिस पमिदिघनतम श्री नरसिम्हा सपत्नीक रानीखेत पहुंचे।
- फोटो : अमर उजाला
रानीखेत में सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति जस्टिस पमिदिघनतम श्री नरसिम्हा सपत्नीक रानीखेत पहुंचे। उन्होंने यहां तहसील में आयोजित होली उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेते हुए अधिवक्ता संघ के साथ धूमधाम से होली मनाई।
जस्टिस नरसिम्हा और अन्य अतिथियों का स्वागत होली की पारंपरिक टोपी पहनाकर और अबीर-गुलाल लगाकर किया गया। इस दौरान छोलिया नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। जस्टिस नरसिम्हा ने आयोजन को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की।
प्रसिद्ध होली गायक संदीप गोरखा ने हो मुबारक मंजरी फूलों भारी ऐसी होली खेले...और गाओ सुहागन होली... जैसे पारंपरिक गीत गाए। कार्यक्रम में एडीजे रानीखेत अंजलि नोनियाल, सिविल जज जसमीत कौर, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष विजय प्रकाश पाण्डे, हरीश मनराल, रघुनंदन वैला, राजेश रौतेला, गंगा सिंह रावत, हरीश मनराल आदि मौजूद रहे।