फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: शादी के नौ दिन बाद मायके लौटी विवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव

Sun, 21 May 2023 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
मनीषा (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। शादी के महज नौ दिन बाद ही नवविवाहिता की मायके में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह मझोला मुरादाबाद से पति के साथ मायके पहुंची थी जहां उसका शव एक कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस उसकी मौत के कारणों का पता लगा रही है।
विज्ञापन

तहसील के नाग गांव निवासी 21 वर्षीय मनीषा की शादी 11 मई को मझोला मुरादाबाद निवासी नंदन सिंह के साथ हुई थी। शादी के छह दिन बाद वह 17 मई को पति के साथ मायके लौटी। दूसरे दिन दोनों दूनागिरि मंदिर और तीसरे दिन 19 मई को दोनों बैजनाथ घूमकर नाग गांव लौटे। देर शाम मायके वाले बेटी और दामाद के लिए भोजन व्यवस्था की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच मनीषा कमरे में चली गई। कुछ देर बाद जब मायके वाले उसे बुलाने के लिए कमरे में पहुंचे तो वह फंदे पर लटकी मिली।
उन्होंने आनन-फानन फंदे से उतारकर उसे उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। तहसीलदार खुशबू पांडे और थानाध्यक्ष विजय नेगी ने शनिवार सुबह मौका मुआयना किया। पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष विजय ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उसके पति समेत मायके वालों से भी पूछताछ की जा रही है। किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें