अल्मोड़ा। राजस्व क्षेत्र पनुवानौला में धौलादेवी ब्लॉक निवासी एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। राजस्व पुलिस ने पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पनुवानौला के झांकरसैम मंदिर गेट से करीब सौ मीटर दूरी पर धौलादेवी ब्लॉक के ग्राम सिरानी (खेती) निवासी रमेश चंद्र (26) पुत्र पूरन चंद्र का शव पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना राजस्व उपनिरीक्षक तनुज जोशी और मनोज गरजोला मौके पर पहुंचे। रमेश ट्रक चालक था, उसकी एक साल की बच्ची भी है। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के चलते उसने आत्महत्या कर ली।