फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में ब्रेस्ट कैंसर का हुआ सफल ऑपरेशन

Sat, 22 Jun 2024 02:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज में सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही महिला का सफल ऑपरेशन किया है। स्थानीय स्तर पर कैंसर का उपचार मिलने से लोगों में राहत है। सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण राव ने बताया कि कुछ दिन पूर्व धौलादेवी की 55 वर्षीय रेवती देवी ब्रेस्ट कैंसर से जूझती हुई मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल पहुंची। जांच के बाद उसका ऑपरेशन करना जरूरी था। शुक्रवार को उसका सफल ऑपरेशन किया गया। कहा कि स्थानीय स्तर पर इस तरह का ऑपरेशन होने से मरीजों को खासी राहत मिलेगी। ऑपरेशन सफल होने पर टीम का हौसला भी बुलंद है। कहा ऑपरेशन दो घंटे तक चला जो सफल रहा। टीम में डॉ. निशांत, डॉ. करमवीर, डॉ. आदित्य, डॉ. सायमा, डॉ. उर्मिला शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें