अल्मोड़ा। एसएसजे विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा में इतिहास और जंतु विज्ञान विषयों में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को 12 नवंबर तक परीक्षाओं के लिए आवेदन करना होगा। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह ने विद्यार्थियों से https://ssju.co.in/phd/ लिंक के माध्यम से तय समय तक परीक्षा आवेदन करने की अपील की है।