फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जयंती पर सुभाष चंद्र बोस को किया याद

Fri, 23 Jan 2026 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। आजाद हिंद फौज के संस्थापक और महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर रानीखेत में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस मौके पर सुभाष चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सुभाष विचार मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने नेताजी के देश की आजादी में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका बलिदान और संघर्ष सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। मंच के संयोजक मोहन नेगी ने कहा कि नेताजी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और युवाओं को उनसे देशभक्ति व आत्मबल की प्रेरणा लेनी चाहिए। वहां नारायण सिंह बिष्ट, संजय पंत, महेंद्र रौतेला, सीकेएस बिष्ट, भगवंत नेगी, संदीप गोयल, जगदीश अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें