अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिंतोला में आयोजित सात दिनी समर कैंप में छात्र-छात्राओं को कहानी लेखन के गुर सिखाए गए। छात्र-छात्राओं को कागज से कई प्रकार के फूल और अन्य कलाकृति बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। छात्र-छात्राओं ने कई विषयों पर पेंटिंग बनाई जो आकर्षण का केंद्र रही। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर धमाल मचाया। इस दौरान प्रधानाध्यापक जगदीश सिंह भंडारी, लोकेश, संदीप, देवेंद्र सिंह कनवाल, प्रेमा देवी, मीना आदि मौजूद रहे। संवाद