अल्मोड़ा। पुलिस की ओर से विवेकानंद इंटर कॉलेज में जागरूकता पाठशाला हुई। विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव और इससे होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के प्रति जागरूक किया। वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश सिंह बोरा ने छात्रों को नशे से दूर रहने, अपने साथियों को भी इसके प्रति सजग रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। साइबर अपराध, ह्यूमन ट्रैफिकिंग, गौरा शक्ति एप, महिला और बाल अपराध, नवीन कानून, यातायात के नियमों, विभिन्न हेल्पलाइन नंबर, डायल 112, साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, आपदा हेल्पलाइन नंबर 1070 के संबंध में जानकारी दी।