फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पंत जयंती पर अल्मोड़ा में विद्यार्थियों ने निकाली प्रभात फेरी

Fri, 11 Sep 2026 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर विद्यार्थियों ने नगर में प्रभात फेरी निकाली। नंदादेवी मंदिर परिसर से निकली प्रभात फेरी विभिन्न मार्गों से होते हए पंत पार्क पहुंची जहां पंत की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वहां विधायक मनोज तिवारी, मेयर अजय वर्मा, आयोजन समिति के अध्यक्ष गिरीश चंद्र शर्मा, सचिव हेम जोशी, संरक्षक हर्षवर्धन चौधरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, एसडीएम संजय कुमार, डॉ. जेसी दुर्गापाल, हिमांशु तिवारी आदि ने पंत की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। संचालन संयोजक विनोद पांडे ने किया। पीएमश्री जीआईसी हवालबाग में पंत जयंती धूमधाम से मनायी गई। मुख्य अतिथि अल्मोड़ा इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुशील चंद्र जोशी ने पंडित पंत के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कपिल नयाल ने बताया कि इस वर्ष कुल 58 जरूरतमंद और मेधावी विद्यार्थियों को पचास हजार रुपये की छात्रवृति दी गई है। वहां संजय पांडेय, मदन सिंह, टीडी भट्ट, डॉ. प्रदीप सलाल, डॉ. निर्मल कुमार पंत, धन सिंह धौनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें