रानीखेत (अल्मोड़ा)। महाविद्यालय रानीखेत में स्वगणना-2027 के संबंध में विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों को ऑनलाइन स्वगणना की प्रक्रिया, लोकेशन सेटिंग और संबंधित प्रश्नों की जानकारी दी गई। बताया गया कि ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति अपने परिवार का विवरण भरकर एसई नंबर जनरेट कर सकता है, जिसे बाद में जनगणना कर्मी को देना होगा। प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पांडे ने कहा कि स्वगणना से आंकड़ों में त्रुटियां कम होंगी, इसलिए सभी को समय पर प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए। कार्यशाला में नोडल अधिकारी डॉ. धीरज सिंह खाती, डॉ. सत्यमित्र सिंह, डॉ. आस्था अधिकारी, डॉ. नीतिका सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।