फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कूड़े से उठती दुर्गंध से परेशान हैं विद्यार्थी

Tue, 17 Jun 2025 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
एसएसजे परिसर के मुख्य द्वार के पास लगा कूड़े का ढ़ेर। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के मुख्य द्वार के समीप लगा कूड़े का ढ़ेर सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा की छवि धूमिल कर रहा है। कूड़े से उठती दुर्गंध के चलते छात्र- छात्राओं को परिसर को आवाजाही करने के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे संक्रमित बीमारियों का भी खतरा बढ़ गया है। वर्तमान में यहां अल्मोड़ा सहित बागेश्वर, पिथौरागढ़ आदि जिलों के छह हजार से अधिक विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं। मांग के बाद भी लंबे समय से कूड़े का निस्तारण नहीं होने से छात्र- छात्राओं और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें