फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्रों ने कुलपति का किया घेराव, नारेबाजी की

विज्ञापन
अल्मोड़ा के एसएसजे कैंपस में छात्रसंघ चुनाव की तिथियां घोषित करने की मांग के लिए कुलपति प्रो. एनए - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित न होने से नाराज छात्रों ने एसएस जीना विवि अल्मोड़ा में कुलपति का घेराव किया। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। छात्रों के उग्र तेवरों को देखते हुए कुलपति ने मौके पर ही उच्च शिक्षा मंत्री से फोन पर वार्ता की। उन्होंने छात्रसंघ चुनाव नवंबर में कराने की सैद्धांतिक सहमति दी है, इसके बाद छात्र शांत हुए।
विज्ञापन

बुधवार को छात्रों ने विवि परिसर स्थित कुलपति के कार्यालय में कुलपति का घेराव किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन जानबूझ कर छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं कर रहा है। इससे संभावित दावेदारों सहित आम छात्रों को दिक्कतें हो रही है। कहा कि यदि चुनाव विलंब से हुए तो नव निर्वाचित छात्रसंघ का कार्यकाल बेहद कम रहेगा। कॉलेज में विकास कार्यों समेत छात्रों की समस्याओं के समाधान कराने में इससे दिक्कतें आएंगी।
छात्रों की मांग पर कुलपति प्रो. भंडारी ने मौके पर ही उच्च शिक्षा मंत्री से वार्ता की जिसमें मंत्री ने छात्रसंघ चुनाव नवंबर में किए जाने की सैद्धांतिक सहमति जताई। वहां पर रुचि कुटौला, पुनीत प्रभात, आशीष जोशी, पंकज फर्त्याल, दिव्या जोशी, दीपक बिष्ट, दीक्षा सुयाल, दीप टम्टा, अभिषेक पांडे, पंकज जोशी आदि थे।
विज्ञापन

तिथि घोषित नहीं हुई तो पांच नवंबर को तालाबंदी
अल्मोड़ा। छात्रों ने कहा कि उच्च शिक्षा मंत्री की सैद्धांतिक सहमति के बाद भी चुनाव की तिथि घोषित नहीं हुई तो पांच नवंबर को विवि में तालाबंदी कर आंदोलन करेंगे।
छात्रसंघ चुनाव को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से हुई वार्ता में उन्होंने छात्रसंघ चुनाव नवंबर में किए जाने की सैद्धांतिक सहमति जताई है। मंत्री ने यह भी कहा कि दिवाली अवकाश के बाद शासन की ओर से कुलपतियों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें छात्रसंघ चुनाव की तिथि निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन

प्रो. एनएस भंडारी, कुलपति, एसएसजे विवि अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें