अल्मोड़ा। पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति ने 13 माह के लंबित बिलों का भुगतान जल्द न होने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। समिति के जिलाध्यक्ष संजय साह रिक्खू ने बताया कि जिले में करीब 900 गल्ला विक्रेताओं को लंबे समय से बिलों का भुगतान नहीं किया गया हैै। इस कारण वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन की रणनीति तैयार करने के लिए संघ ने संपर्क अभियान शुरू किया है। सोमवार को नगर के चौघानपाटा, नंदादेवी, दुगालखोला सहित अन्य हिस्सों में गल्ला विक्रेताओं से संपर्क किया। संवाद