सल्ट तहसील प्रांगण में धरना देते लोग।
- फोटो : ALMORA
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट तहसील क्षेत्र में ग्रामीणों को आधार कार्ड बनवाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर युवक कांग्रेस के जिला महासचिव अमित रावत के नेतृत्व में आज ग्रामीणों ने एसडीएम शिप्रा जोशी को ज्ञापन सौंपा और धरने देकर नारेबाजी भी की। चेतावनी दी कि 15 मार्च से आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था सुचारु नहीं हुई तो आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले दो महीने से मौलेखाल डाकघर में आधार कार्ड बनाने वाली मशीन खराब है। इस कारण लोग आधार कार्ड बनाने के लिए 60 से 100 किमी दूर भिकियासैंण या रामनगर जाने को मजबूर हैं। वहां विरेंद्र रावत, सादर सिंह, राम सिंह, ठाकुर सिंह, त्रिलोक सिंह आदि थे।