अल्मोड़ा। नगर की माल रोड पर घूमते लावारिस पशु राहगीरों और चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। सड़क पर पशुओं का लगा जमावाड़ा दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। कई बार पशुओं की आपसी लड़ाई के दौरान पशु वाहनों से टकरा जाते हैं, इससे अब तक कई दो पहिया वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं।स्वामियों की ओर से लावारिस छोड़े गए पशु एक ओर जाम का कारण बन रहे। वहीं पशु राहगीरों पर भी हमला कर रहे हैं। मांग के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में आक्रोश है।