लिंक सड़क के बींचोंबीच लगा लावारिस पशुओं का जमावड़ा। संवाद
अल्मोड़ा। माल रोड से लोअर माल रोड को जोड़ने वाली लिंक सड़क पर लावारिस पशुओं ने डेरा जमाया हुआ है। बीच सड़क पशुओं का लगा जमावाड़ा दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। कई बार पशुओं की आपसी लड़ाई के दौरान पशु वाहनों से टकरा जाते हैं, इससे दो पहिया वाहन चालक चोटिल भी हो चुके हैं। स्वामियों की ओर से लावारिस छोड़े गए पशु एक ओर जाम का कारण बन रहा है वहीं छात्र- छात्राओं पर हमला कर रहे हैं। मांग के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। संवाद