फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: स्याल्दे में सड़क से लेकर खेतों तक लावारिस पशुओं का आतंक

Fri, 17 Oct 2025 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। स्याल्दे बाजार की मुख्य सड़क लावारिस पशुओं का अड्डा बन गई है। सड़क पर पशुओं का झुंड लगा रहता है। अब तक तहसील में लावारिस गोवंश की संख्या 300 के पार पहुंच गई है। ये पशु सड़क पर जाम का कारण बन रहे हैं। ऐसे में वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पशु भोजन की तलाश में लोगों के खेतों तक पहुंचकर उनकी मेहनत बर्बाद कर रहे हैं। इन पशुओं की आपसी लड़ाई में कई बार राहगीर भी चोटिल हो चुके हैं। लोग कई बार लावारिस पशुओं से निजात दिलाने की मांग उठा चुके हैं। बावजूद इसके पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें