गरुड़ (बागेश्वर)। कौशल विकास मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर जन शिक्षण संस्थान (जेएसएस) बागेश्वर ने जी 20 कार्यक्रम के तहत गागरीगोल में कहानी लेखन प्रतियोगिता कराई। इसमें रवीना रावत, किरण भरड़ा, हेमा पांडे ने क्रमश: प्रथम, दितीय, तृतीय स्थान पाया। जेएसएस की संयोजक चंदू नेगी की देखरेख में हुई कहानी लेखन प्रतियोगिता में गागरीगोल क्षेत्र के बालिकाओं ने जी 20 कार्यक्रम की उपयोगिता बताई। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मन्यूड़ा की ग्राम प्रधान हंसी साह, मास्टर ट्रेनर सुनीता पाठक, नंदी नैनवाल शामिल थीं।
लेफ्टिनेंट प्रदीप के सम्मान में गांव के लोगों ने दिया भोज
कांडा/बागेश्वर। कांडा के चकना (खातीगांव) निवासी लेफ्टिनेंट में प्रदीप रावत के सम्मान में गांव के लोगों ने सामूहिक भोज का आयोजन किया। प्रदीप हाल में सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं।
गांव के लोगों ने प्रदीप और उनके पिता कर्नल पृथ्वीराज सिंह रावत के गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। मिलन समारोह में लेफ्टिनेंट प्रदीप ने गांव के बड़े-बुुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। समाजसेवी गिरधारी सिंह रावत ने प्रदीप की उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरव बताया। कहा कि प्रदीप में आगे बढ़ने की क्षमता है। गांव और क्षेत्र के लोगों का आशीर्वाद उनके साथ है। कार्यक्रम में सोहन सिंह रावत, उमेद सिंह राठौर, राजेंद्र सिंह खाती, नंदन सिंह रौतेला, श्याम सिंह बोरा, महेश सिंह राठौर, भरत सिंह रावत, शेखर सिंह रावत, मनमोहन सिंह आदि थे।