फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में संचालित होगा राज्य स्तरीय खेलो इंडिया सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल विभाग की ओर से राज्य स्तरीय खेलो इंडिया सेंटर का 23 जुलाई से संचालन होगा। सेंटर में प्रवेश के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर होगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी करिश्मा भंडारी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगी। कहा कि प्रवेश के लिए 10 से 15 वर्ष के खिलाड़ियों का आठ अगस्त को सुबह 11 बजे से ट्रायल होगा। खिलाड़ी को ट्रायल के लिए अपने आधार कार्ड, जन्म तिथि, स्थाई निवास प्रमाण पत्र और एक फोटो लानी अनिवार्य हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें