फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कांग्रेस नेता के खिलाफ राज्य आंदोलनकारियों का धरना

Mon, 25 Sep 2023 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
द्वाराहाट में धरना देते राज्य आंदोलनकारी। संवाद 
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राज्य आंदोलनकारियों ने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर प्रदर्शन करते हुए सांकेतिक धरना दिया। कहा कि उन्होंने पूर्व जिलाध्यक्ष के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

रविवार को राज्य आंदोलनकारियों ने नगर पंचायत परिसर में संगठन अध्यक्ष मनोज अधिकारी के नेतृत्व में धरना दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह रावत उन्हें और क्षेत्र के लोगों को डराते-धमकाते रहते हैं। बीते दिनों उन्होंने विधायक के साथ इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक के साथ अभद्रता की। कहा कि उन्होंने पूर्व में उनके खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई। चेतावनी दी कि जल्द उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
उन्होंने सोमवार यानि आज से अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान भी किया है। यहां सुरेन्द्र लाल साह, गोपाल सिंह रांणा, विजय चौधरी, बीरेंद्र बजेठा, दान सिंह राणा, गोपाल सिंह रौतेला, कैलाश फुलारा, मोहन चंद्र तेवाड़ी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें