अल्मोड़ा। हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में लगाई गई बरमूडा घास से मैदान हरा-भरा नजर आने लगा है। पाले के चलते घास को काफी नुकसान पहुंचा था। कई स्थानों पर घास सूखने लगी थी। खेल विभाग की ओर से मैदान में स्थापित फव्वारों से घास की सिंचाई की जा रही है। गर्मी बढ़ने के साथ ही फिर से मैदान बरमूडा घास से हरा-भरा नजर आ रहा है। जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बनग्याल ने बताया कि पाले के कारण घास सूख चुकी थी। मैदान का हस्तांतरण होने पर खिलाड़ियों के लिए मैदान खोला जाएगा।