फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: स्टेडियम बना वॉलीबाल चैंपियन

Tue, 16 Apr 2024 01:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
वॉलीबॉल मुकाबले में दम दिखाते खिलाड़ी। स्वयं
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में जिला स्तरीय ओपन वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। फाइनल मुकाबले में स्टेडियम की टीम ने एसएसजे परिसर के योग विभाग को हराया। सोमवार को हुए ओपन मुकाबले का पहला मैच होली एंजल पब्लिक स्कूल और स्टेडियम के बीच खेला गया। स्टेडियम ने पहले सेट में 25-21 और दूसरे में 25-9 से अपने प्रतिद्वंद्वी को हरा कर जीत दर्ज की। नॉक आउट आधार पर हुई प्रतियोगिता का फाइनल मैच एसएसजे परिसर के योग विभाग और स्टेडियम में बीच हुआ। योग विभाग ने 25-19 और दूसरे सेट में स्टेडियम ने 25-22 से सेट जीते। तीसरे सेट में 25-20 के अंतर से स्टेडियम ने योग विभाग को हराया।
विज्ञापन

विजेता टीम में रजत वर्मा, युवराज सिंह, जयदीप रावत, करन भंडारी और मोहित सिंह, गौरव सिंह रावत, प्रदीप देवड़ी शामिल रहे। प्रभा नेगी, गायत्री आर्या, निकिता बिष्ट, महिमा बिष्ट, राधा बिष्ट निर्णायक रहे। वहां पर प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बनग्याल, प्रेम सिंह रावत, योगेश कुमार, मदन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें