अतिथियों के साथ फुटबाल खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय स्टेडियम में इंटर स्कूल बालकों की जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मैच में स्टेडियम अल्मोड़ा (बी) ने स्प्रिंग डेल्स को हराया। उद्घाटन मैच स्प्रिंग डेल्स और स्टेडियम अल्मोड़ा (बी) के मध्य खेला गया। स्टेडियम (बी) की टीम ने 3-0 गोल के अंतर से जीत दर्ज की। विजयी टीम के मनीष गोसाई ने दो और टाकुली ने एक गोल किया। दूसरा मैच स्टेडियम अल्मोड़ा (ए) और रानीखेत के मध्य हुआ। इस मैच में स्टेडियम (ए) ने वैभव पंचपाल के दो गोल की बदौलत जीत दर्ज की। रानीखेत की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। तीसरा मैच बीरशिवा (बी) और स्प्रिंग डेल्स के मध्य खेला गया। इस मैच में स्प्रिंग डेल्स ने 2-0 गोल के अंतर से मैच जीता। चौथा मैच बीरशिवा (ए) और विवेकानंद (ए) की टीम के मध्य हुआ। इस मैच में बीरशिवा (ए) ने 4-0 गोल के अंतर से मैच जीता। बीरशिवा (ए) के करन बिष्ट ने चार गोल किए। मैचों के रेफरी आनंद सिंह, सौरभ कोश्यारी, मनोज कनवाल, बलवंत दानू, भगवती चौहान, मनीष बिष्ट थे। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव गोपाल सिंह खोलिया, जिला क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा, केशव लाल टम्टा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर बैडमिंटन कोच डीके सेन, कनिष्ठ सहायक भगवती प्रसाद गौड़, श्याम भट्ट, बलवंत मेहता राजेंद्र कनवाल, सुनील बिष्ट, हरीश गोस्वामी, प्रेम रावत, कैलाश आर्या, कृष्ण टम्टा, योगेश कुमार, हीरा कनवाल आदि उपस्थित थे। संचालन आनंद सिंह ने किया। प्रतियोगिता के क्वाटर फाइनल और सेमीफाइनल मैच बुधवार 11 अक्तूबर, फाइनल 12 अक्तूबर को खेला जाएगा।