अल्मोड़ा। राष्ट्रीय खेलों के लिए लगाए जा रहे पुलिस बल को निर्देशित करते हुए एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने कहा कि किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी जवान अनुशासन, पूर्ण मनोयोग के साथ अपने कर्तव्य का पालन करेंगे। खिलाड़ियों के लिए अधिग्रहीत होटल से लेकर आयोजन स्थल तक सुरक्षा पर पैनी नजर रखें। रूट पर सभी अधिकारी और कर्मचारी यह सुनिश्चित कर लेंगे कि प्रतिभागियों के वाहनों को आयोजन स्थल तक पहुंचने में देर न हो। उन्होंने कहा कि टीम वर्क का परिचय दें और बेहतर समन्वय बनाकर काम करें। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह, सीओ विमल प्रसाद, राजीव कुमार टम्टा, प्रतिसार निरीक्षक विजय विक्रम समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद