अल्मोड़ा। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए एसएसपी देवेंद्र पींचा ने सुरक्षा में नियुक्त सभी पुलिस अधिकारियों को ब्रीफ किया। सोमवार को वीवीआईपी की सुरक्षा को लेकर किए गए ब्रीफ के दौरान एसएसपी ने सभी अधिकारियों को समय से पूर्व अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर अपनी ड्यूटी के संबंध में जानकारी प्राप्त करने को कहा है। उन्होंने सभी कर्मियों को साफ सुथरी वर्दी पहनकर अनुशासन में रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चेतावनी दी गई। इस दौरान सीओ रानीखेत विमल प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट विनोद जोशी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया अशोक कुमार, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पांडे, थानाध्यक्ष देघाट अजेंद्र प्रसाद आदि रहे।