एसएसजे विवि को जोड़ने वाली सड़क के हाल। संवाद
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर की आंतरिक सड़कों का हाल बेहाल है। सड़क गड्ढों से पटी है जिससे दुर्घटना का खतरा है। हालात यह हैं कि कई छात्र दोपहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने से चोटिल हो गए हैं। इसके बावजूद सड़क सुधारीकरण को नहीं सुधारा जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि एसएसजे विवि को जोड़ने वाली सड़क पर गड्ढे होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। हालत यह है कि इस सड़क पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। इसके बावजूद सड़क नहीं सुधारी जा रही। सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए छात्रों ने विवि प्रशासन को कई बार ज्ञापन दिया लेकिन सड़क नहीं सुधर सकी। छात्रों ने जल्द सड़क सुधारीकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।