फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी संदीक्षा की महिलाओं ने चलाया देश की हिफाजत सुरक्षा अभियान

विज्ञापन
रानीखेत एसएसबी में कार्यक्रम में मौजूद संदीक्षा की महिलाएं। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। गनियाद्योली स्थित एसएसबी सीमांत मुख्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत परिवार कल्याण केंद्र संदीक्षा की ओर से देश की सुरक्षा देश की हिफाजत अभियान चलाया गया। इस मौके पर महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। संदीक्षा अध्यक्ष डॉ. निधि प्रसाद ने कार्यक्रमों की शुरूआत की। इस दौरान तमाम प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। इनमें सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा भाषण प्रतियोगिताएं मुख्य आकर्षण रहीं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तिकरण शीर्षक पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं में कई महिलाओं ने बाजी मारी। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। समापन अवसर पर महिलाओं ने एसएसबी परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया। इस दौरान उप कमांडेंट चंद्रजीत सहित संदीक्षा की तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें