फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी गुरिल्लों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Tue, 20 Dec 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
केंद्र सरकार का पुतला फूंकते गुरिल्ले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 एसएसबी के स्वयंसेवक गुरिल्लों ने दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारी गुरिल्लों पर लाठीचार्ज की भर्त्सना की है। विरोध में केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस का पुतला फूंका। कहा कि देश के दूर दराज के क्षेत्रों से दिल्ली गए आंदोलनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया। उन पर लाठियां भांजी और टैंट तक तहस-नहस कर दिया, जबकि गुरिल्ले नौकरी, पेंशन देने की मांग कर रहे थे। इस घटना के दौरान राजस्थान के एक स्वयंसेवक की मौत तक हो गई। कहा कि केंद्र सरकार गुरिल्लों की जायज मांगों को दबाने का काम कर रही है। कहा कि 1962 में देश की सीमाओं की चौकसी के लिए गुरिल्लों को प्रशिक्षण दिया गया, लेकिन आज उन पर लाठियां भांजी जा रही हैं। लाठी चार्ज की घटना में मारे गए गुरिल्ले के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग भी उठाई गई। इस अवसर पर कैलाश शाह, देवीदत्त, प्रकाश चंद्र, दिवान सिंह, ध्यान सिंह, हेमंत हर्बोला, कमला हर्बोला, द्वारिका प्रसाद, जानकी नेगी सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें