फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: श्रीराम कथा श्रवण के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु

Sat, 07 Jun 2025 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। शिखर पर्वत की मनोरम पहाड़ी पर स्थित श्री श्री 1008 मूल नारायण मंदिर में श्रीराम कथा चल रही है। कथा श्रवण के लिए दुगनाकुरी और कपकोट तहसील क्षेत्र के गांवों से लोग पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को कथा प्रवचन के दौरान व्यावस्वरूप रमेश चंद्र पांडेय ने कहा कि भगवान श्रीराम के चरित्र का बखान एक या दो दिन में नहीं किया जा सकता। उन्होंने जीवन में कई आदर्श स्थापित किए। उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने पर ही आदर्श जीवन और समाज का निर्माण हो सकता है। पुजारी प्रेम सिंह धामी ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर मुख्य यजमान मोहन सिंह महर, जोहार सिंह भौर्याल, पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत भौर्याल, पुजारी महंत उत्तमानंद महराज, शेर सिंह ऐठानी, महेश भौर्याल, कवींद्र सिंह बाफिला, धन सिंह भौर्याल, प्रकाश पपोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें