फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: यूपी के प्रवीण ने सोना जीत कर रचा इतिहास

Sun, 02 Feb 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। 38वें राष्ट्रीय खेलों की आर्टिस्टिक योगासन एकल पुरुष वर्ग के मुकाबले में उत्तर प्रदेश के प्रवीण कुमार पाठक ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। प्रवीण ने अल्मोड़ा की जमीन पर प्रतियोगिता में 118.91 अंक हासिल कर इतिहास रच दिया है। रविवार को प्रतियोगिता में आठ राज्यों के खिलाड़ियों ने अपना हुनर दिखा गया लेकिन निर्णायकों की ओर से प्रवीण को स्वर्ण पदक के लिए चुना गया। महाराष्ट्र के रूपेश मोगलाली संगे ने 117.88 अंक के साथ रजत पदक जीता। वहीं छत्तीसगढ़ के प्रकाश कुमार साहू ने 117.25 अंक के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। इस रोमांचक मुकाबले में खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक योग मुद्राओं का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें