फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेल प्रतियोगिता शुरू

Mon, 20 Nov 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
राजकीय पॉलीटेक्निक द्वाराहाट में जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मशाल जलाकर करते खिला
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा। पॉलीटेक्निक कॉलेज द्वाराहाट में तीन दिनी जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीईओ श्याम सिंह बिष्ट और सीएचसी प्रभारी डॉ. रविशंकर ने किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी।
विज्ञापन

सोमवार को तीन दिनी जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत जिलों के 19 संस्थानों के 300 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पहले चक्का फेंक, ऊंची कूद आदि प्रतियोगिताएं हुईं। देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिनका आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उमड़े। वहां विशिष्ट अतिथि उप निदेशक प्राविधिक शिक्षा नाथी राम, प्रधानाचार्य रेखा अस्वाल, क्रीड़ा अधिकारी योगेश कुमार, राजेंद्र सिंह जगवाण, हिमांशु चन्याल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें