फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी श्रीवास्तव ने खोलिया विवेकानंद के मेधावी बच्चों को दिया सम्मान 17-24-48

विज्ञापन
खोलिया विवेकानंद इंटर कॉलेज में सम्मानित मेधावी, प्रधानचार्य ‌अल्मिया और एसपी अमित श्रीवास्तव? - फोटो : GARUD
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। खोलिया विवेकानंद इंटर कॉलेज में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा 2022 की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं और प्रधानाचार्य नंदन सिंह अल्मिया को एसपी अमित श्रीवास्तव ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

एसपी ने बच्चों को साइबर अपराधों से बचने के टिप्स और ट्रैफिक नियमों की जानकारी भी दी। कॉलेज के प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र जोशी ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में स्कूल के तीन बच्चों ने इस बार प्रदेश की मेरिट सूची ने स्थान प्राप्त किया है। वहां पर एसडीएम आरके पांडे, तहसीलदार तितिक्षा जोशी, थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट, जीवन दुबे, हरी दत्त जोशी, जीत सिंह नेगी, विपिन तिवारी, डा. डीएस रावत आदि थे। संचालन चंद्रशेखर बड़सीला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें