फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: स्रोत से संगम अध्ययन पदयात्रा का हुआ शुभारंभ

Tue, 13 May 2025 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। हिमगिरि ग्रीन फाउंडेशन और इन्हेयर संस्था की ओर से 11 दिवसीय स्रोत से संगम अध्ययन पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। पर्यावरणविद् शंकर सिंह बिष्ट और चिनमय शाह के नेतृत्व 20 सदस्यीय दल पश्चिमी रामगंगा के उद्गम स्थल दूधातोली से गैरसैंण, चौखुटिया, भिकियासैंण, मरचूला, और मोहान तक यात्रा निकलेगी। शंकर सिंह बिष्ट ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य लोगों को नदी, पहाड़, जंगल और प्रकृति को संरक्षित करने के लिए जागरूक करना है। सोमवार को पैदल यात्रा गैरसैंण से रवाना हुई जो मंगलवार को यात्रा मेहलचोरी, तैतुरा, माईथान, खजूरानी, ताल और चौखुटिया को निकलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें