फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मासी में सोमनाथ मेले की मची धूम

Mon, 08 May 2023 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
मासी में रामगंगा नदी में पत्थर फेंकने जाते मेलार्थी। संवाद
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। मासी में बैशाख अंतिम सोमवार को लगने वाले ऐतिहासिक, पौराणिक और व्यापारिक मेले में परंपरागत अपनी बारी के अनुसार मासीवाल आल के विभिन्न थोकों से जुड़े ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने नगाड़े-निशानों के साथ रामगंगा नदी में पत्थर फेंककर रस्म अदा की। बाद में कनौणी आल ने भी यही परंपरा दोहराई। संवाद
विज्ञापन

मेलार्थियों में भारी उत्साह रहा
सोमवार को रस्म अदायगी में कई ग्राम पंचायतों के मेलार्थी बाजे-गाजे के साथ पहुंचे। झोड़े, चांचरी, भगनौल सास्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। दूर-दूर से पहुंचे ग्रामीणों ने मेले में खूब खरीदारी की।
इन्सेट
दोनों आलों से ये रहे शामिल
मेला समिति के अध्यक्ष विपिन शर्मा, हरीश मासीवाल, सुभाष बिष्ट, अरविंद बिष्ट, धीरज सिंह रावत, दिनेश मासीवाल, संतोष मासीवाल, गोपाल मसीवाल, महेश लाल वर्मा, जीवन वर्मा, नरेंद्र सिंह रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कांता रावत, प्रधान मासी दीपा मासीवाल कमला फुलोरिया, चंदन सिंह बिष्ट महेंद्र सिंह, शंकर बिष्ट, शंकर रावत, नाथू सिंह, भगवत सिंह रावत, गिरधर बिष्ट, गजेंद्र सिंह बिष्ट, शिवदत्त मासीवाल, चंदन रावत, नंदकिशोर आर्या, गिरीश आर्या और रामस्वरूप मासीवाल।
विज्ञापन

इनसेट
सोमनाथेश्वर मंदिर में पूजा-पाठ के साथ हुई कलश यात्रा
बैशाख अंतिम सोमवार को मेले की पूर्व संध्या पर सोमनाथेश्वर मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भजन-कीर्तन किए। इससे पूर्व कलश यात्रा भी निकाली गई। रविवार देर शाम को 501 दीपों के साथ गंगा आरती का कार्यक्रम हुआ। आदिग्राम फुलोरिया के ग्रामीणों ने दोनों विधायकों को फुलोरिया ''''वंश वृक्ष'''' पुस्तक भी भेंट की गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मदन सिंह बिष्ट, सल्ट विधायक महेश जीना, ब्लाॅक प्रमुख किरन बिष्ट, प्रधान कमला फुलोरिया, दीपा, उमेश चंद्र, चंद्रप्रकाश फुलोरिया आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें