फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी ने झुमका खरीदा तो किसी ने चूड़ी

Thu, 16 Apr 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट(अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे बिखौती मेले के चौथे दिन मीना बाजार में भारी भीड़ उमड़ी।  बारिश के बावजूद  महिलाओं ने खूब खरीददारी की, किसी ने झुमका खरीदा तो किसी ने चूड़ी।
विज्ञापन


स्याल्दे बिखौती मेले के चौथे दिन शीतला पुष्कर मैदान में लगे मीना बाजार से महिलाओं ने मनपसंद की चीजें खरीदीं। मैदान के बाहर भी खासी भीड़ थी। मुख्य मेले में बारिश के चलते निराश हुए बाहरी दुकानदारों के चेहरे भी आज की भीड़ को देखकर खिल उठे।  मेला समिति अध्यक्ष विमला साह ने मीना बाजार मेले की अवधि बढ़ाकर 18 अप्रैल तक कर दी है। अलबत्ता इस दौरान वाहनों का आवागमन सुचारु रहेगा। मेले में भाग लेने वाले कलाकारों आदि को देर शाम पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें