फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जवानों और ग्राम प्रहरियों को आपदा से निपटने के गुर बताए

Sun, 18 May 2025 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसडीआरएफ टीम ने पुलिस जवानों, होमगार्ड, ग्राम प्रहरियों को आपदा से निपटने के तरीके बताए। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित हुई। एसडीआरएफ की सरिया पानी टीम ने कोतवाली अल्मोड़ा के जवानों, होमगार्ड और क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए। आपदा उपकरणों का संचालन करने तथा आपदा के दौरान की जाने वाली त्वरित प्रतिक्रिया बचाव एवं राहत कार्य, प्राथमिक चिकित्सा आदि के बारे में जानकारी देकर प्रशिक्षित किया गया। आपदा प्रबंधन उपकरणों को कार्यशील दशा में रखने के तरीके बताए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें