फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बिजली का बिल जमा करने में उपभोक्ताओं के छूटे पसीने

Tue, 23 Apr 2024 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
चौघानपाटा में बिजली का बिल जाम करने के लिए लाइन में खड़े उपभोक्ता। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
दो घंटे लाइन में खड़े होकर उपभोक्ता करते रहे अपनी बारी का इंतजार
विज्ञापन



अल्मोड़ा। चौघानपाटा में यूपीसीएल की तरफ से बिजली बिल जमा करने के लिए खोले गए दोनों केंद्रों में सॉफ्टवेयर में आई तकनीकी खराबी के चलते दो घंटे काम ठप रहा। ऐसे में उपभोक्ता तपती गर्मी के बीच लाइन में खड़े होकर सॉफ्टवेयर में आई खामी दूर होने का इंतजार करते रहे। कई उपभोक्ताओं को बगैर बिल जमा किए ही लौटना पड़ा।
सोमवार को नगर सहित अन्य हिस्सों से उपभोक्ता बिजली का बिल जमा करने चौघानपाटा पहुंचे। सॉफ्टवेयर में आई तकनीकी खराबी के कारण यहां संचालित दोनों केंद्रों में दो घंटे तक काम ठप रहा, इससे उपभोक्ताओं को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। सुबह 10 बजे काउंटर खुलते ही उपभोक्ता बिल जमा करने के लिए लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। खासकर बुजुर्ग उपभोक्ताओं को तपती धूप में खड़े रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। दो घंटे बाद खामी दूर होने से उपभोक्ताओं को राहत मिली। कई उपभोक्ताओं ने बिल जमा किया तो कई खराबी दूर होने से पहले ही मायूस होकर घर लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट-
सॉफ्टवेयर में खराबी के चलते बिजली बिल जामा नहीं हो सके। इस संबंध में उच्च अधिकारियों से वार्ता की गई। दो घंटे तक कार्य प्रभावित रहा। मनोरंजन वर्मा, अवर अभियंता, यूपीसीएल, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें