फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बाहरी लोगों को जमीन बेची तो करेंगे सामाजिक बहिष्कार

Wed, 26 Jul 2023 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर पालिका सभासदों, नगर व्यापार मंडल पदाधिकारियों और पालिका के नजदीकी गांवों के प्रधानों ने मंगलवार को बैठक की। उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों को अपनी जमीन बेचने वाले लोगों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। बाहरी व्यक्ति को जमीन दिलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष सुशील साह ने आरोप लगाया कि बाहरी लोगों ने जो जमीन खरीदी है उसके साथ ही वह नजूल भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। इस मामले में संगठन का शिष्टमंडल जल्द डीएम से मिलेगा।
ग्राम प्रधान देवेंद्र बिष्ट ने कहा कि ग्राम पंचायतों में फेरी, सब्जी बेचने, मजूदरों को बगैर प्रधान की अनुमति के नहीं घुसने दिया जाएगा। कहा कि सभासदों, प्रधानों के पास पहुंचे बाहरी व्यक्ति का आधार कार्ड नहीं बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ने से जिले में अराजकता का माहौल पैदा हो रहा है जो भविष्य के लिए सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में राजेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह गैलाकोटी, किशन बिष्ट, आनंद कनवाल, हरीश रातव, राधा देवी, हंसा मर्तोलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें