अल्मोड़ा। एसओजी टीम ने चेकिंग के दौरान आईटीआई गेट के पास से एक युवक को 6.11 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। नशे के अवैध कारोबारियों की धरपकड़ के लिए एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में टीम लगातार चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी क्रम में सोमवार को एसओजी की टीम ने आईटीआई गेट के सामने खत्याड़ी को जाने वाले मार्ग पर संदिग्धों की सघन चेकिंग शुरू की। इस दौरान टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोका जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6.11 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान विरेंद्र लाल उर्फ विक्की निवासी खत्याड़ी बस्ती, जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।