फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: वन विभाग के वाहन को टक्कर मार तस्कर फरार, ट्रक पर लदा 152 टिन अवैध लीसा बरामद

Sat, 14 Dec 2024 12:54 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

रानीखेत-रामनगर मोटर मार्ग पर बृहस्पतिवार रात वन विभाग की टीम के वाहन को टक्कर मारकर लीसा तस्कर फरार हो गया। चालक खैरना के पास ट्रक छोड़ गया। इसमें 152 टिन अवैध लीसा बरामद हुआ। वन विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
सौनी डाठ के पास बरामद किये गए लीसे के टिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रानीखेत के सौनी डाठ के पास रानीखेत-रामनगर मोटर मार्ग पर बृहस्पतिवार रात वन विभाग की टीम के वाहन को टक्कर मारकर लीसा तस्कर फरार हो गया। चालक खैरना के पास ट्रक छोड़ गया। इसमें 152 टिन अवैध लीसा बरामद हुआ। वन विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

बृहस्पतिवार की देर रात रानीखेत वन क्षेत्र के सौनी डाठ के पास रानीखेत-रामनगर मोटर मार्ग पर वन विभाग ने मुखबिर की सूचना पर अभियान चलाया। देर रात करीब एक बजे यूपी नंबर के ट्रक को संदिग्ध मानते हुए रोकने की कोशिश की। ट्रक चालक वन विभाग के वाहन को टक्कर मारते हुए वहां से भाग गया। विभागीय टीम और पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो खैरना के पास चालक ट्रक को छोड़ कर मौके से फरार हो गया। खैरना पुलिस की मदद से वाहन की जांच की गई, उसमें अवैध लीसा बरामद हुआ। संदिग्ध वाहन को रानीखेत वन क्षेत्र के गनियाद्योली स्थित लीसा डिपो में सुरक्षित रखा गया है।

अवैध लीसा बरामद किया गया है। उच्च अधिकारियों से प्राप्त निर्देशानुसार अवैध लीसा तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

- तापस मिश्रा, वन क्षेत्राधिकारी रानीखेत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें