तीन साल से परिवार से बिछुड़ी आरती को मां से मिलाने में अल्मोड़ा पुलिस की स्माइल टीम की सराहनीय भूमिका रही है। आम तौर सरकारी मुलाजिम ड्यूटी दौरान पेंडिंग काम पर सिर नहीं खपाते हैं, लेकिन मेला ड्यूटी में पूर्णागिरी पहुंचे कांस्टेबल उमेश गिरी का अतिरिक्त प्रयास मिसाल है। मालूम हो कि अल्मोड़ा की स्माइल टीम इससे पहले भी बरसों से बिछुड़े दो अन्य बच्चों को भी उनके परिजनों से मिला चुकी है। इस मामले में एसआई गोविंद बल्लभ भट्ट की भी अहम भूमिका रही है।