फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चर्म रोग विशेषज्ञ अवकाश पर

Sat, 20 Apr 2024 04:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ के अवकाश पर रहने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एलर्जी, खुजली सहित अन्य चर्म रोग से जूझते हुए हर रोज 20 से अधिक मरीज उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। यहां तैनात एकमात्र चर्म रोग विशेषज्ञ दो दिन से अवकाश पर हैं। शुक्रवार को भी चर्म रोग से जूझते हुए मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर नहीं होने से कई मरीजों ने सात किमी बेस और अन्य निजी अस्पतालों की दौड़ लगाई तो कई मरीज मायूस होकर घर लौटे। पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि चर्म रोग विशेषज्ञ अवकाश पर हैं। सोमवार को उनके अवकाश से लौटने पर उपचार शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें