फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मौसम में आए बदलाव से त्वचा रोग के मरीज बढ़ने लगे

Tue, 02 May 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों को देखते चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. नमन लोहनी। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मौसम में आए बदलाव से त्वचा संबंधित बीमारियां मुसीबत बढ़ा रही हैं। साफ-सफाई में लापरवाही और संक्रमण के कारण एक्जीमा, खुजली, दाद आदि के मरीज बढ़े हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों में 15 से 30 मरीज इन समस्याओं से पीड़ित हैं। वहीं निजी चिकित्सकों के पास भी ऐसे मरीजों की लंबी कतार है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को अस्पताल में 300 ओपीडी रही। इसमें से 15 से 30 मरीज त्वचा संबंधी रोगों के थे। वहीं निजी अस्पतालों में भी त्वचा संबंधी मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। डॉक्टरों के मुताबिक इस बीमारी में त्वचा पर लाल रंग के चकत्ते पड़ते हैं। खुजली के साथ दर्द होता है। त्वचा में रूखी परत सी जमती है।
ऐसे बचें फंगल इंफेक्शन से
- हल्के रंग के सूती और ढीले-ढाले कपड़े पहनें।
- त्वचा के लिए एंटी बैक्टीरियल साबुन का प्रयोग करें।
- पहले से इंफेक्शन होने पर पहने गए कपड़ों को गर्म पानी में उबालकर धोएं और धूप में सुखा लें।
- तौलिये को धूप में अच्छे से सुखाएं। कपड़े प्रतिदिन बदलें।
- इंफेक्शन से पीड़ित मरीज के कपड़ों को अन्य कपड़ों से अलग धोएं।
- रोजाना ताजे और ठंडे पानी ने नहाएं।
- टैंक और गीजर के पानी का इस्तेमाल न करें।
- मीठा, लाल मिर्च और मसालेदार खाने से बचें।
- टाइट कपड़े न पहनें, जींस पहनने से भी बचें।
कोट
मौसम बदलने से त्वचा के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इस मौसम में त्वचा की विशेष देखभाल करें। गीले कपड़े नहीं पहनें। बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी दवा का इस्तेमाल न करें। - डॉ. नमन लोहनी, चर्म रोग विशेषज्ञ जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें