फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चेक बाउंस के दोषी को छह माह की हुई जेल

Thu, 30 Mar 2023 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि अरोड़ा की अदालत ने चेक बाउंस के मामले में आरोपी को दोषसिद्ध किया। परिवादी के अधिवक्ता गजेंद्र सिंह मेहता ने बताया कि शिकायतकर्ता पुष्कर कुमार ने 23 जुलाई 2021 को न्यायालय में वाद दायर कर बताया कि अभियुक्त उमेश कुमार ने उससे छह जुलाई 2020 को डेढ़ लाख रुपये उधार लिए थे। मई 2021 में डेढ़ लाख रुपये का एक चेक उसे दिया जो बाउंस हो गया। उधार के रुपये मांगने पर भी नहीं लौटाए। तब से यह मामला न्यायालय में चल रहा था, जिस पर बुधवार को फैसला आया। न्यायालय ने अभियुक्त पर दोष सिद्ध कर उसे छह महीने के कारावास और 1,65,000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड में से एक लाख साठ हजार रुपये परिवादी को मिलेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें