फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिले के छह बाल वैज्ञानिक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

Wed, 22 Nov 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा के डायट में हुई राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिला कार्यशाला में मौजूद बाल वैज्ञान
विज्ञापन
अल्मोड़ा। यूकॉस्ट और उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा की ओर से जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में 31वां राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बाल वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम के तहत हुई जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में खुशबू, नेहा पंत, गणेश कुमार और सीनियर वर्ग में हेमा भंडारी, माया संगेला, बबीता बिष्ट क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान रहीं।
विज्ञापन


बुधवार को आयोजित कार्यक्रम का डायट प्राचार्य एलएम पांडे, जिला समन्वयक डॉ. बीसी पांडे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि गोविंद बल्लभ पंत पर्यावरण संस्थान कोसी के वैज्ञानिक डॉ. रवींद्र जोशी ने बाल वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया। जिला विज्ञान समन्वयक विनोद राठौर और प्रधानाचार्य विजय पांडे ने बाल वैज्ञानिकों को सम्मानित किया। डॉ. प्रभाकर जोशी, निधि बिष्ट, अनुराधा साह जनौटी, नीरज जोशी, जयश्री पोखरिया, हेम जोशी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। वहां डीएस जीना, विजय साह, पूजा रौतेला, नवीन उपाध्याय, नवीन चंद्र, राजेंद्र मनराल, राजेंद्र मनराल, नेहा तिवारी, विशन राम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें