जिले के शहरी, ग्रामीण इलाकों में होली की धूूम के चलते बागेश्वर नगर सहित जिले के अन्य बाजारों में दिनभर सन्नाटा रहा। वाहनों का आवागमन काफी कम रहा। होली पर्व के मद्देनजर गरुड़, बागेश्वर, कांडा, कपकोट, बैजनाथ, सिरकोट, कौसानी आदि कस्बों में काफी कम दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान खुले।
वाहनों का आवागमन कम होने से होली खेलने मैदानी इलाके से घर पहुंचे लोगों को गांव पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा।