फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: उदीयमान खिलाड़ी बनने के लिए दिखाया दमखम

Wed, 02 Aug 2023 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
मिशन इंटर कॉलेज कालीखोली में आयोजित ट्रायल में मौजूद विद्यार्थी। संस्थान 
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। मिशन इंटर कॉलेज कालीखोली के खेल मैदान में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत ट्रायल हुए, जिसमें विद्यार्थियों ने अपना दम दिखाया। संचालक त्रिभुवन उपाध्याय ने बताया कि ट्रायल में असगोली, कामा, छानागोलू, विजयपुर, छतैणा, रियूनी, दुधोली, पैठांणी, ईडा आदि पंचायतों के 264 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। बताया कि 8 से 14 आयु वर्ग में छह बालक, छह बालिकाओं का चयन हुआ। चयनित खिलाड़ी चार अगस्त से जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यहां बाली सिंह राणा, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, बच्चन सिंह, पुष्कर सिंह कुंवर, भीम सिंह, मीनाक्षी कंडवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


बियरशिबा स्कूल के पांच खिलाड़ी चयनित
रानीखेत। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत ताड़ीखेत खेल मैदान में आयोजित ट्रायल में बियरशिबा के पांच विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय ट्रायल के लिए हुआ है। प्रधानाचार्या संगीता अधिकारी ने बताया कि कृष्ण अधिकारी, रोनक राणा, विनय मौर्य, तनु शाह, आदित्य जिला स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। प्रबंधक तिलक राजा तलवार और निरुपेंद्र राज तलवार ने विद्यार्थियों को शुभकामना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें