फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुवाली न्याय पंचायत में गैस सिलिंडर की किल्लत

विज्ञापन
रानीखेत में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते बीडीसी दीपक कन्नू सह। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तहसील के सुदूरवर्ती कुँवाली न्याय पंचायत के गांवों में एक बार फिर से रसोई गैस सिलिंडरों की समस्या गहरा गई है। रानीखेत गैस एजेंसी दूर होने के ग्रामीण सिलिंडर नहीं भरा पा रहे हैं, दूसरी तरफ लॉकडाउन के चलते वाहन नहीं चल पा रहे हैं। जिससे ग्रामीण बेहद परेशान हैं। कुवाली न्याय पंचायत के अंतर्गत मुझोली, देना, लालर, कुलसीबी, भितर्कोट सहित 11 गांव पड़ते हैं। इन गांव में पहले गेस सिलिंडर के वाहन नहीं पहुंचते थे। बीते अप्रैल में क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक कन्नू साह और क्षेत्र के प्रधानों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इसके बाद पहली बार क्षेत्र में गैस सिलिंडर का वाहन पहुंचा। इसके बाद भी कई ग्रामीण सिलिंडरों से वंचित रह गए। बीडीसी सदस्य दीपक कन्नू साह ने यहां एसडीएम से मुलाकात की और उन्हें समस्या से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा। कहा कि वाहन नहीं पहुंचने से ग्रामीण परेशान हैं। वाहन बुक कर यदि रानीखेत आते हैं तो उन्हें भारी खर्च उठाने पड़ता है। एसडीएम अभय प्रताप ने इस सम्बंध में सार्थक करवाई करने का अस्वाशन दिया। ---:: कुवाली न्याय पंचायत में लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग :: रानीखेत। ग्राम पंचायत मुझोली में घर-घर जाकर थर्मल स्क्रीनिंग का कार्य भी शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग कर पांच थर्मल स्क्रीनिंग मशीन खरीदी है। बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की स्क्रीनिंग की जा रही है। मशीन से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। ग्रामीणों को अनावश्यक बाहर नहीं घूमने की सीख भी दी। यहां क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक कन्नू साह, ग्राम प्रधान मुझोली रेनू देवी,आशा कार्यकर्ता मीना देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें