फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: तुंगेश्वरी मंदिर में शिव महापुराण कथा आज से

Thu, 05 Feb 2026 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विकासखंड हवालबाग के विमौला में कौशकी नदी के तट पर स्थित प्रसिद्ध तुंगेश्वर महादेव और तुंगेश्वरी देवी मंदिर में शुक्रवार से शिव महापुराण कथा होगी। 12 फरवरी से पट्टा अभिषेक और दीक्षा संस्कार होंगे। मंदिर के महंत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर भगत जी महाराज ने बताया कि 16 फरवरी को हवन, पूर्णाहुति, कन्या पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस मौके पर भंडारा भी होगा। कथा व्यास वृंदावन के श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर कृष्ण दास महाराज होंगे। यजमान बलवंत सिंह चौहान, पान सिंह बिष्ट होंगे। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से कथा श्रवण के लिए पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें