फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिरडी साईं धाम समिति का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

विज्ञापन
साईं बाबा मंदिर अल्मोड़ा में भंडारे का प्रसाद पाते लोग। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शिरडी साईं कृपा धाम समिति का 26वां वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। पूर्वी पोखरखाली स्थित शिरडी साईं बाबा मंदिर में लोगों ने साईं बाबा के चरणों में शीश नवाकर आशीष पाया। मंदिर में सुबह के समय आरती हुई। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले के मद्देनजर इस बार मंदिर में भंडारा कर लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए। कई लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सांई बाबा मंदिर में सुबह से ही भक्त आने लगे थे। लोगों ने मंदिर पहुंच कर साईं बाबा के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की। प्रात: काल मंदिर में आरती की गई। इस दौरान भजन कीर्तन भी हुए। वहां पर शिरडी साईं कृपा धाम समिति के अध्यक्ष राघव पंत, सचिव भास्कर साह, हरिकिशन खत्री, गोपाल वैष्णव, राजेंद्र बिष्ट, विजय जोशी, दीप तिवारी, ललित कांडपाल, दिनेश गोयल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें